9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking: मानपुर-मोहला में नक्सलियों ने किया बारूदी विस्फोट, ITBP के तीन जवान घायल

चुनाव से पहले माओवादियों ने राजनांदगांव के मानपुर-मोहला में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
PATRIKA

Big Breaking: मानपुर-मोहला में नक्सलियों ने किया बारूदी विस्फोट, ITBP के तीन जवान घायल

राजनांदगांव. चुनाव से पहले माओवादियों ने राजनांदगांव के मानपुर-मोहला में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को सर्चिंग में निकले आईटीबीपी के जवानों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने बारूदी विस्फोट कर दिया। जिसकी चपेट में आकर तीन जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा है।

एरिया सर्चिंग पर निकले थे जवान
आइटीबीपी के जवान मंगलवार सुबह एरिया सर्च करने निकले थे। राजनांदगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसी बीच माओवाद प्रभावित पानाबरस थाना क्षेत्र के राजाडेरा के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। जिसकी चपेट में तीन जवान आ गए। घायल जवानों में एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।

चुनाव बहिष्कार का जारी किया था फरमान
माओवादियों ने एक सप्ताह पहले इसी क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार का फरमान सुनाते हुए कई गांवों में बैनर, पोस्टर टांग दिए थे। ग्रामीणों की सभा लेकर उन्हें चुनाव में भाग नहीं लेने की हिदायत दी थी। चुनाव में भाग लेने वाले ग्रामीणों के लिए सख्त सजा का भी ऐलान किया था।