27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला आरक्षक के हत्या मामले में आरोपी के करीब पहुंची पुलिस

आज हो सकता है आरोपी का खुलासा
2 min read
Google source verification
system

महिला आरक्षक के हत्या मामले में आरोपी के करीब पहुंची पुलिस

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी. अंबागढ़ चौकी थाना में पदस्थ महिला आरक्षक की हत्या मामले में पुलिस के आरोपी के काफी करीब पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच ने हत्या मामले में अंबागढ़ चौकी थाना में पदस्थ एक अधिकारी व कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले की शनिवार को खुलासा कर सकती है।

गौरतलब है कि 23 अगस्त गुरुवार को बगदई नदी में एक अज्ञात महिला की सिर व हाथ- पैर कटी नग्न अवस्था में लाश तैरते हुए मिली थी। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट हुई थी। सिर कटे होने की वजह से मृतिका की पहचान नहीं हुई थी। इस दौरान शव की पहचान अंबागढ़ चौकी थाना में पदस्थ महिला आरक्षक आरती कुंजाम का होने का खुलासा हुआ था।

नदी किनारे कटे अंगों की बरामदगी की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी के काफी करीब पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को हत्या के घटना स्थल ले गई थी। वहीं कटे सिर व हाथ-पैर की तलाश भी कर ली गई है। खबर है कि चौकी में नदी के आस-पास से देर रात तक पुलिस कटे अंगों को बरामद भी कर ली है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल औजार को भी पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस संभवत: मामले का खुलासा आज शनिवार को कर सकती है।

सोशल मीडिया में दिन भर चल सरगर्मी

वहीं इस मामले में शुक्रवार को दिनभर सरगर्मी चलती रही। सोशल मीडिया में कई तरह के सवालों के साथ पुलिस विभाग के ही एक अधिकारी का हत्याकांड में हाथ होने का खबर प्रचारित होता रहा। फिलहाल पुलिस विभाग से इस संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले का आज शनिवार को खुलासा कर सकती है।

जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा

राजेश अग्रवाल, एएसपी ने कहा कि महिला आरक्षक की हत्या मामले में अहम सुराग पुलिस के हाथ लग गया है। मामले में विभाग के कुछ संदेहियों व अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आज या कल में मामला का खुलासा हो जाएगा।