19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनंदगांव
Breaking: राजनांदगांव निगम अध्यक्ष पर कमीशनखोरी का आरोप, पार्षदों ने किया सामान्य सभा में जमकर हंगामा, Video
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / Videos / Breaking: राजनांदगांव निगम अध्यक्ष पर कमीशनखोरी का आरोप, पार्षदों ने किया सामान्य सभा में जमकर हंगामा, Video

Breaking: राजनांदगांव निगम अध्यक्ष पर कमीशनखोरी का आरोप, पार्षदों ने किया सामान्य सभा में जमकर हंगामा, Video

नगर निगम की सामान्य सभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। निगम अध्यक्ष पर साइकिल वितरण को लेकर कमीशन का आरोप लगाकर कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 1 Oct 2018, 9:38 PM IST

राजनांदगांव. नगर निगम की सामान्य सभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। निगम अध्यक्ष पर साइकिल वितरण को लेकर कमीशन का आरोप लगाकर कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। कांग्रेसी पार्षदों के हंगामे को देखकर सभापति ने सामान्य सभा स्थगित करने की घोषणा कर दी।

्रएक दिन पहले महापौर द्वारा बुलाई गई बैठक में भाजपा दल के पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के नेता निगम अध्यक्ष शिव वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद मुक्त किए जाने की मांग रख दी है। इसके लिए पार्षदों ने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पार्षदों को नहीं मिल पाने की दुहाई दी है।

निगम अध्यक्ष के इस तरह के रवैये व कार्यप्रणाली से पार्षदों ने अपनी प्रतिष्ठा धूमिल होने की बात भी लिखी है। हालांकि महापौर की समझाइश के बाद ये पार्षद शांत जरूर हो गए पर पार्षदों ने इस पत्र को सार्वजनिक कर दिया है।
ज्ञात हो कि सोमवार को नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक रखी गई है।

सामान्य सभा के दिन पहले महापौर मधुसूदन यादव ने भाजपा पार्षदों का बैठक लिया। बैठक में भाजपा के पार्षदों ने ही निगम सभापति के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की लिखित शिकायत महापौर से कर दी। इस शिकायती आवेदन में बैठक में मौजूद २४ पार्षद व छह एल्डरमैन ने भी हस्ताक्षर किया है। इसकी कॉपी पत्रिका के पास मौजूद है।