
जर्जर पानी टंकी ढहाने में बड़ी लापरवाही, सैकड़ों लोगों की जान पड़ गई थी आफत में
राजनांदगांव. जर्जर पानी टंकी को ढहाने में कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। टंकी को गिराने के दौरान आसपास के दुकानदारों को अलर्ट नहीं किया गया। टंकी के पिलर को तोडऩे में की गई लापरवाही के कारण टंकी दूसरी तरफ गिर गई। टंकी पास में स्थित दुकानों पर गिर गई।
बाल-बाल बचे लोग
टंकी का मलबा गिरने से एक दुकान का शीशा टूट गया। अन्य दुकानों के सामान को भारी नुकसान हुआ है और वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे हैं। इस तरह कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
शहर के प्यारेलाल चौक के पास वर्षों पुरानी पानी टंकी थी।
नई टंकी का किया जाएगा निर्माण
टंकी अत्यंत जर्जर हो चुकी थी। वहां पर अमृत मिशन योजना के तहत एक उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण किया जाना है। निगम प्रशासन व अमृत मिशन योजना फर्म के द्वारा पुरानी टंकी को ढहाने की प्रकिया की जा रही थी।
रविवार को टंकी को ढहाते समय पिलर को तोडऩे में हुई लापरवाही के कारण टंकी को जिधर गिराना चाह रहे थे उधर न गिरके दूसरी दिशा में दुकानों पर गिर गया।
मिली जानकारी के दौरान टंकी ढहाने के समय जेसीबी मशीन से मेन पिल्हर को तोड़ दिया गया। इस दौरान उपर टंकी का भाग अनबैलेंस होकर दुकानों की ओर गिर गई। टंकी का मलबा गिरने से मार्डन फिश व उसके बाजू की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में फीसरीज की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
नुकसान की भरपाई करेगी एजेंसी
यहां रखी गई मछली का कांच बाक्स टूट गया। वहीं घटना में मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बचे हैं। आयुक्त नगर निगम अश्वनी देवांगन ने बताया कि पुराने टंकी को तोडऩे का काम अमृत मिशन के निर्माण एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। टंकी गिरने के दुकानों को हुए नुकसान की भरपाई निर्माण एंजेसी से कराई जाएगी।
Published on:
02 Jul 2018 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
