27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवा ने माजदा को मारी टक्कर, हमाल की मौत, इधर सीजी और महाराष्ट्र सीमा में भीषण सड़क हादसे में सात की मौत

हाइवा के चालक ने सामने से आ रही माजदा को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में माजदा में सवार एक हमाल की मौके पर ही मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification
patrika

हाइवा ने माजदा को मारी टक्कर, हमाल की मौत, इधर सीजी और महाराष्ट्र सीमा में भीषण सड़क हादसे में सात की मौत

राजनांदगांव. रेत भर कर रांग साइड से आ रहे हाइवा के चालक ने सामने से आ रही माजदा को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में माजदा में सवार एक हमाल की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं माजदा चालक को भी गंभीर चोटें आई है। घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो हुई है।

पुलिस आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामल दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माजदा क्रमांक सीजी 08 वाय 1256 शनिवार रात को राजनांदगांव से किराने का सामान लेकर भानुप्रतापपुर जा रहा था। इस दौरान रात करीब 11 बजे रांग साइड से रेत भरकर आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 08 एडी 6856 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते माजादा को जोरदार टक्कर मार दी।

केबिन में फंस गया था मृतक
घटना में माजदा में सवार हमाल 35 वर्षीय डौंडी के पास पेटेचुआ गांव निवासी राजूराम नेताम पिता परदेशी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक राजू राम माजदा के केबिन में बुरी तरह फर गया था और गंभीर चोंटे आने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना में माजदा चालक सियाराम नेताम को भी चोटें आई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा में हादसा, 7 की मौत

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटे गढ़चिरौली में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों के मरने की खबर है। जबकि कुछ लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में कार और यात्री जीप की जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जिले की सिरोंचा तहसील के पास आलापल्ली रास्ते पर एक यात्री जीप और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई।

मरने वाले सभी लोग महाराष्ट्र चंद्रापुर के रहने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में दो बच्चों समेत एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कार सवार चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।