21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी दावा खोखला, राजनांदगांव के निजी अस्पताल में 288 वायल्स रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई, विधायक ने उठाया सवाल

Coronavirus in Rajnandgaon: सरकार का दावा रेमडेसिविर इंजेक्शन का नियंत्रण हमारे हाथ में इधर पिछले दरवाजे से निजी अस्पताल पहुंच 288 वायल्स
2 min read
Google source verification
सरकारी दावा खोखला, राजनांदगांव के निजी अस्पताल में 288 वायल्स रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई, विधायक ने उठाया सवाल

सरकारी दावा खोखला, राजनांदगांव के निजी अस्पताल में 288 वायल्स रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई, विधायक ने उठाया सवाल

राजनांदगांव. राज्य सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति सीएमएचओ कार्यालय के माध्यम से किए जाने के आदेश दिए हैं लेकिन यहां अब भी मेडिकल स्टोर में आपूर्ति हो रही है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने को लेकर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने इसकी जानकारी ली तो पता चला कि जिले की एक हॉस्पिटल को सीधे 288 वायल्स दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगाव जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मारामारी लंबे समय से चल रही थी जिसे लेकर प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए इसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। इसके बाद भी कोरोना मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन किसको कितना देना है यह भी प्रशासन के नियंत्रण में है। इसके बाद भी रेमडेसिविर इंजेक्शन की सीधे खरीदी होना संदेह को जन्म देता है।

Read more: Corona पीक पर इधर कोविड हॉस्पिटल नहीं आना चाहते डॉक्टर, कलेक्टर ने 8 चिकित्सा अधिकारियों को दिया नोटिस ....

विधायक ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की जानकारी मंगाई, जिस पर पता चला कि राजनांदगांव स्थित सुंदरा मल्टी हॉस्पिटल को सीधे 288 वायल्स पहुंचे हैं। विधायक दलेश्वर साहू ने उक्त हॉस्पिटल को अब तक दिए गए रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा उनके द्वारा क्रय- विक्रय की संपूर्ण जानकारी मांगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के लिए आए 288 रेमडेसिविर इंजेक्शन सीधे सुंदरा मल्टी हॉस्पिटल को दिया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त 288 वायल्स सुंदरा मल्टी हास्पिटल ने डायरेक्टर ने खरीदी की है। जबकि नियमानुसार रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टाक देने का प्रावधान प्रशासन के पास सुरक्षित है। उसके बाद भी सीधे हॉस्पिटल को 288 वायल्स कैसे पहुंचा यह भी एक जांच का विषय है।

शासन से मतलब नहीं
सुंदरा मल्टी हॉस्पिटल के नेमीचंद जैन ने बताया कि हमारे द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीदी सीधे कम्पनी से की गई है। हमारे यहां इतने मरीज है कि हमें रोज 100 रेमडेसिविर इंजेक्शन लग रहे हैं। प्रशासन द्वारा सिर्फ 20 से 25 रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया जा रहा है। पारख का कहना है उन्हें शासन के आदेश की न जानकारी है न उससे मतलब, वे सीधे कंपनी को राशि देकर इंजेक्शन खरीद रहे हैं।

प्रशासन के नियंत्रण में
विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थी जिसे लेकर जानकारी मांगी गई थी जिसमें 288 वायल्स सुंदरा मल्टी हॉस्पिटल को दिए जाने की जानकारी मिली है जबकि रेमडेसिविर इंजेक्शन किसे कितना देना है और किसे कितना स्टाक रखना है। यह प्रशासन तय करता है। इसके बाद भी 288 वायल्स एक ही हॉस्पिटल को जाना समझ से परे है।