25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / पुरैना-बिल्हरी मार्ग में ठेकेदार की मनमानी से दुर्घटना की संभावना बढ़ी

पुरैना-बिल्हरी मार्ग में ठेकेदार की मनमानी से दुर्घटना की संभावना बढ़ी

एसडीएम को विष्णु लोधी ने लिखा पत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 1 Sep 2018, 11:31 AM IST

system

पुरैना-बिल्हरी मार्ग में ठेकेदार की मनमानी से दुर्घटना की संभावना बढ़ी

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. जनता कांग्रेस के जिला महामंत्री विष्णु लोधी ने ठेकेदार की मनमानी को लेकर एसडीएम को जल्द रोड निर्माण करने व गुणवत्ता को ध्यान रखने पत्र लिखें और कहा डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के पुरैना बिल्हरी मार्ग में बन रहे सड़क में ठेकेदार की मनमानी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क निर्माण के लिए करीब 7 महीने से खोदाई कर दी गई है। लेकिन निर्माण की गति धीमी है। इस सड़क को अभी तक बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन विभागीय अनदेखी व ठेकेदार की मनमानी के चलते अब तक केवल 25 फीसदी भी काम नहीं हो सका है। सड़क को खोदाई कर देने से वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

शाम होते ही सड़क पर अंधेरा रहता है जिसके चलते यहां परेशानी और भी बढ़ जाती है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे भी सामने आ रहे है। इसके बावजूद निर्माण कार्य में तेजी को लेकर कोई भी पहल जिम्मेदार पीडब्लूडी विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा ग्रामीण के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को बड़ा जोखिम रहता है। मजबूरन लोग इस सड़क का उपयोग आवाजाही के लिए कर रहे है। इसके बावजूद विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इस सड़क के दायरे में एक बड़े स्कूल बिल्हरी में मौजूद हैं। जहां रोजाना सैकड़ों बच्चे पहुंचते हैं। ये बच्चे बस से लेकर साइकिल से स्कूल आना-जाना करते हैं। जिन्हें निर्माण की धीमी गति की वजह से सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खासकर साइकिल से आने वाले बच्चों पर हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। आगे उन्होंने कहा कि मनकी और पुरैना के बीच में सबसे ज्यादा खतरनाक सड़क हैं, जगह-जगह खोदाई होने और उपर से गिट्टी ढाल कर छोड़ देने से साइकिल चलाना तो दूर की बात है इस मार्ग पर तो पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस रोड में एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। अगर समय पर निर्माण नही हुआ और गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया तो जनता कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

सड़क के किनारों की गिट्टियां उखड़ कर बाहर आने लगी है
मुढ़ीपार. गुमानपुर चौक से सलगापाठ चौक तक 2 किमी की प्रधानमंत्री सड़क 4 महीने में ही उखड़ कर धंसने लगी है। इस सड़क का निर्माण पीडब्लूडी विभाग द्वारा किया गया है। 4 महीने में ही सड़क निर्माण की पोल खुल गई है, सड़क के किनारों की गिट्टियां उखड़ कर बाहर आने लगी है। गौरतलब है कि इस सड़क में एक भी भारी वाहन नहीं गुजरता है जबकि इस रोड में मोटरसाइकिल का ही आवागमन रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड निर्माण में ठेकेदार के द्वारा लापरवाही बरती गई हैं। बताया गया कि इस 2 किमी की सड़क का निर्माण के लिए ग्रामीणों ने काफी मशक्कत किए हैं तब जाकर इस रोड का डामरीकरण किया गया है। विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के कारण रोड अभी से धंसने लगा है।