Rajnandgaon News : मानपुर में मणिपुर की घटना के विरोध में सप्ताहभर पूर्व सभा रखी गई थी। इस दौरान आदिवासी नेता सूरजू टेकाम ने भरी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी, गृहमंत्री अमीत शाह और भाजपा नेताओं के अलावा हिन्दू संगठनों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिया था। इस दौरान सभा में मोहला -मानपुर विधायक इंदरशाह मंडावी भी मौजूद थे। इस मामले को लेकर भाजपा ने मानपुर में चक्काजाम कर दोषी सूरजू टेकाम पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने हेट स्पीच देने वाले आरोपी सूरजू टेकाम के खिलाफ धारा 295, 153, 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।