8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! युवक ने पहले धारदार हथियार से खुद का काटा गला, फिर छत से लगा दी छलांग…खून से सनी लाश देख मचा हड़कंप

Rajnandgaon Suicide News: बीती रात को साल्हेवारा के झांझ नगर में एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में मिली। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Mar 2024, 6:49 PM IST

piche_police.jpg

CG Suicide News: बीती रात को साल्हेवारा के झांझ नगर में एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में मिली। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था।

परिजनों ने मृतक द्वारा पैसूल नामक धारदार हथियार से गले को काटकर सीढ़ी वाले गेट से बाहर छलांग लगा दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस के अनुसार मृतक के ससुर साल्हेवारा निवासी भैयालाल वर्मा पिता लतमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दामाद कलेश्वर जंघेल पिता लेढू राम उम्र 38 वर्ष निवासी जंगलपुर थाना छुईखदान शराब पीने का आदी था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

यह भी पढ़े: Murder News: सड़क किनारे इस अवस्था में मिली युवक की लाश, देखकर पुलिस के भी उड़े होश, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

इलाज करा रहे थे और वह अपने ससुराल साल्हेवारा में कुछ दिनों से रह रहा था। रविवार रात 2 बजे कलेश्वर जंघेल मकान अंदर बैड रूम से लगा किचन में गया और लोहे के पैसुल से स्वयं अपने गला को काटकर घर से बाहर निकल कर रेगान होते घर एवं शो रूम के सीढ़ी गेट से बाहर कूद गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मृतक के ससुर भैय्या लाल व ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस द्वारा घटना स्थल का एफएसएल टीम यूनिट रायपुर से जांच कराया गया और एक्सपर्ट राय लिया जा रहा है। वहीं पुलिस घटना स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।

जांच की जा रही

साल्हेवारा में एक युवक की उसके ससुराल के घर के पास खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के ससुर ने उसे नशे का आदी बताते हुए उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने व स्वयं पैसुल हथियार से गला काटकर सीढ़ी से छलांग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मृत्यु का वास्तविक कारण ज्ञात होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - जितेन्द्र बंजारे, टीआई साल्हेवारा

यह भी पढ़े: Suicide case: फांसी के फंदे पर झूलते मिली डॉक्टर की लाश, जिला अस्पताल में पदस्थ थी मेडिकल अफसर