15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुत्री को जन्म देकर छोड़ गई साथ, प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत

जननी शिशु सुरक्षा योजना के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन जिले में लोगों को इस योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 8 Mar 2017, 9:29 PM IST

Paternal death during delivery

Paternal death during delivery

दौसा. मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकार सुरक्षित प्रसव व जच्चा-बच्चा की बेहतर देखभाल के उद्देश्य से जननी शिशु सुरक्षा योजना के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन जिले में लोगों को इस योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि जच्चा-बच्चा की मौत पूरी तरह नहीं थम रही है। बुधवार सुबह भी जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती कराई गई गुढ़लिया निवासी एक गर्भवती महिला ने प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया।

इस दौरान चिकित्सकों ने सजगता दिखाते हुए गर्भ में पल रही बच्ची को निकालकर बचा लिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव व नवजात बच्ची को लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका गुढ़लिया निवासी ममता (22) पत्नी राजेश बैरवा है। उसे सुबह 6 बजे गम्भीरावस्था में परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने तत्काल उसे लेबर रूम में ले लिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस पर चिकित्सकों ने गर्भ में पल रही उसकी पुत्री को निकालकर बचा लिया।

चिकित्सकों ने परिजनों को मां की मौत होने तथा पुत्री को बचाने की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान अन्य चिकित्सकों ने उन्हें महिला की गम्भीर हालत के बारे में समझाया। इस पर परिजन शांत हो गए। इसके बाद परिजन शव व नवजात पुत्री को लेकर रवाना हो गए।

इधर, नर्सिंग प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि अस्पताल में लाने के दौरान महिला की हालत गम्भीर थी। लेबर रूम में शिफ्ट करते ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी चिकित्सकों ने पुत्री को बचा लिया।