
मार्बल माइनिंग क्षेत्र में लम्बे समय से विचरण करते हुए केलवा के तलाई में दर्जनों मवेशियों को अपना निवाला बना दिया। पैंथर के क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों, मार्बल लफरों व पत्थरों में छुपे रहने से लोगों में डर व दहशत व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने पैंथर को पकडऩे के लिए तलाई गांव में पिंजरा भी लगाया, मगर पैंथर पकड़ में नहीं आया। पैंथर के पिंजरे में कैद होने के बाद बड़ी तादाद में ग्रामीण व युवक पहुंच गए और पिंजरे के पास खड़े होकर सेल्फी खींचने व वीडियो बनाने लग गए, जिससे आक्रोशित पैंथर ने पिंजरे पर पंजे मारे और मुंह पटका, जिससे वजह बुरी तरह से जख्मी हो गया। बाद में वन विभाग के दल पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ हटी।
VIDEO : भरत रजक, केलवा