25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MLA PUBLIC RELATION : चुनाव से पहले भीम विधायक ने शुरू किया डोर टू डोर जनसंपर्क

विधायक के दौरे में घोषणाओं की बाढ़

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

देवगढ़. विधायक हरिसिंह रावत ने सोमवार को क्षेत्र की ताल, कांकरोद, लसानी, इशरमण्ड पंचायतों का दौरा कर जनसुनवाई की। उन्होंने इस दौरान कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी की। मीडिया प्रभारी महावीर मेवाड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत ताल में गौरव पथ के लिए 6 0 लाख, सोहनगढ़ से कोटड़ी गुड़ली मार्ग पर डामरीकरण के लिए एक करोड़, समिति से सिरोला तक सडक़ निर्माण 45 लाख, थाना रोड से गोशाला होते हुए, डागलिया गांव तक डामरीकरण 45 लाख, ताल अर्जुनगढ़ से सोहनगढ़ खुमाखेड़ा तक सडक़ नवीनीकरण पर 37 लाख, स्टेट हाइवे से चक कालगुन तक सडक़ नवीनीकरण 12 लाख, राउमावि ताल में इंडोर स्टेडियम 18 लाख व कमरों पर 21 लाख रुपए सहित अन्य कई कार्यों के लिए राशि की घोषणा की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर, प्रधान उम्मेदसिंह, नगर अध्यक्ष अमरसिंह, सरपंच ताल जगदीश वैष्णव, उप सरपंच नारायण, नेमीचंद खटीक, किशन गुर्जर, महिपाल सिंह, इशाक मोहम्मद, रिपुदमन सिंह, फतेहसिंह, राजू खटाना, विनय कुमार रायका, प्रतापसिंह भी थे।

विधिक सेवा शिविर का आयोजन
लावासरदारगढ़. कस्बे के लखारों का मोहल्ला, आचार्य मोहल्ला में विधिक शिविर का आयोजन न्यायाधीश प्रतापसिंह राठौड़ के सानिध्य में किया गया। इसमें आगामी अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा पर होने वाले विशेष बाल विवाह प्रतिषेध अभियान के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान अनिता छीपा, खुशबू आचार्य, प्रभा छीपा, शांतिलाल, रीना गर्ग, पूजा राजपूत उपस्थित थे।

पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे
मोही. कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित श्रीराम चोक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने ासोमवार को पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे। भाजपा युवा मोर्चा पंचायत प्रभारी फतहसिंह राठौड़, रामलाल गुर्जर, विष्णु सेन, सुरेश कुमार सेन, हंसराज चमार, जितेंद्र कुमार सेन, विक्रम रेगर, हरीश बाहेती आदि ने परिण्डे बांधे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कस्बे में पांच अन्य स्थानों पर भी परिण्डे बांधे। बताया कि परिण्डे बांधने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

बच्चों को ड्रेस वितरण
पीपली आचार्यान। राज्यावास ग्राम पंचायत के तेजपुरा आंगनवाड़ी पर सोमवार को हिंदुस्तान जिंक, जतन संस्थान एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सभी बच्चों को नि:शुल्क गणवेश एवं जूते वितरण किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिसिंह भाटी ने की। इस दौरान मांगीलाल भील, गिरधर कुंवर, लक्ष्मी देवी सालवी, आशा सहयोगिनी मीना शर्मा, भूरालाल, रोशनलाल मौजूद थे। संचालन कलस्टर कॉर्डिनेटर ओमप्रकाशसिंह चौहान ने किया।