इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी मानद सचिव राजकुमार दक ने शेष बंदियों को भी जल्द कम्बलें व अन्य संसाधन किसी भामाशाह की मदद से उपलब्ध कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। इस पर जेल प्रभारी औंकारलाल मेनारिया ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान मुनि पदम कुमार,गणेशलाल कच्छारा, सतीश पगारिया, आशिक बोहरा, ब्रजलाल कुमावत, आशीष दक, रमेश मांडोत, यशवंत चपलोत आदि थे।