4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झील किनारे मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

रात से गायब था किशोर
less than 1 minute read
Google source verification
झील किनारे मिला किशोर का शव

झील किनारे मिला किशोर का शव

राजसमंद. कांकरोली थाना क्षेत्र के वासोल स्थित राजसमंद झील किनारे एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर रविवार रात से गायब था। शव को देखकर प्रथम दृष्ट्या हत्या की शंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कांकरोली पुलिस के अनुसार गिरीराज पुत्र हेमराज मीणा (१६) निवासी भीलमंगरी कांकरोली का शव झील किराने मिला। शव की सूचना मिलते ही थानाधिकारी योगेंद्र व्यास, डिप्टी गोपालसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए ले गए। बताया जाता है कि किशोर रविवार से गायब था, और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही हत्या की पुष्टि हो पाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शव मिलने के बाद जैसे ही खबर परिजनों तक पहुंची उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग