26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GOOD NEWS : दो माह से कुड़ीवेर में बंद थी बिजली आपूर्ति, शिकायत पर अब बहाल

निगम की जांच टीम पर हमले के बाद से बंद थी गांव में बिजली

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

देवगढ़. क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपली नगर के अंतर्गत कुड़ीवेर गांव में दो माह से ज्यादा समय से बंद पड़ी बिजली आपूर्ति ग्रामीणों की गुहार के बाद देवगढ बिजली निगम के अधिकारियों के आदेश पर बुधवार से फिर शुरू की गई। कुड़ीवेर गांव में गत जनवरी माह में बिजली चोरी की सूचना पर जांच करने गई निगम की टीम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके बाद से ही पूरे गांव में बिजली बंद कर दी गई थी। इसको लेकर गांव के ग्रामीणों ने देवगढ़ में निगम के कार्यालय पहुंचकर अधिकारी सत्येंद्रपाल सिंह को इससे हो रही समस्याओं के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने गांव में बिजली आपूर्ति फिर से चालु करने के आदेश जारी किए, जिसके बाद बुधवार को आपूर्ति फिर से शुरू की गई। निगम दफ्तर पहुंचे ग्रामीणों में राजूसिंह रावत, केसरसिंह, लक्ष्मणसिंह, भूरसिंह, दौलतसिंह, पालसिंह, रामदेव सिंह, हजारीसिंह शामिल थे।

उचित मूल्य दुकान वार्ड में ही रखने की मांग
देवगढ़. नगर के वार्ड संख्या 5 एवं 6 के पार्षदों, वार्डवासियों ने जिला रसद अधिकारी को एक लिखित ज्ञापन भेजकर उचित मूल्य की वितरण व्यवस्था वार्ड में चालु करने की मांग की है। वार्ड संख्या 5 के तेजपाल खोकर एवं 6 के किशन गोपाल खटीक सहित वार्डवासियों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया कि वार्ड में पूर्व की भांति ही उचित मूल्य की वितरण व्यवस्था रखी जाए। नए आदेश के अनुसार इस व्यवस्था को अन्य वार्ड के साथ देने की तैयारी की गई है, जिसके वार्ड से दूर होने से लोगों को काफी समस्या होगी।

लेवों का गुड़ा में आमुखीकरण कार्यशाला
कुम्भलगढ़. एजुकेट गल्र्स संस्थान की ओर से राप्रावि लेवों का गुड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का आमुखीकरण किया। इसमें संस्था के कार्यकर्ता लक्ष्मीलाल लोहार एवं जितेन्द्र जोशी द्वारा उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के कार्यों एवं महत्व तथा उनके अधिकारों के साथ ही कार्यकाल, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बालिका शिक्षा का महत्व के बारे में बताया। अध्यक्षता संस्थाप्रधान भूरसिंह ने की। सचिव शिवसिंह बल्ला द्वारा प्रस्ताव लिखे गए।