
अवैध खनन
कुंदवा पंचायत के लालजी का खेड़ा में क्वार्टज व फेल्सपार की स्वीकृत खान से उपखंड मजिस्ट्रेट देवगढ़ के फैसले की आड़ में गे्रनाइट का अवैध खनन किया जा रहा है। खान एवं भू विज्ञान विभाग द्वारा रूकवाने व पाबंद करने के बावजूद धड़ल्ले से गे्रनाइट का खनन किया जा रहा है। एक साल से चल रहे गे्रनाइट के अवैध खनन से लाखों रुपए की चपत लग गई, लेकिन खान विभाग एक माह बाद भी गे्रनाइट के अवैध खनन का आंकलन कर पेनल्टी नहीं वसूल पाया। इससे अब खान महकमे की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार खान विभाग से लालजी का खेड़ा में क्वार्टज-फेल्सपार खनन के लिए एमएल संख्या 15/2006 के तहत खान स्वीकृत है। तहसीलदार देवगढ़ की जांच रिपोर्ट के मुताबिक 10 साल बाद भी खदान की तरमीम व सीमांकन नहीं हुआ। खान में आ रही खातेदारी जमीन की हाल ही तरमीम करने पर यह सामने आया। अवैध खनन का मामला उजागर होने पर खान एवं भू विज्ञान विभाग की सख्ती पर गे्रनाइट का एक सप्ताह से बंद खनन शनिवार को फिर शुरू कर दिया। इससे अब खान एवं भू विज्ञान महकमे के अफसरों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
तबाह हो जाएंगे सैकड़ों खेत
लालजी का खेड़ा में क्वार्टज व फेल्सपार की खान में गे्रनाइट खनन की अनुमति नहीं देने के लिए ग्रामीणों ने पहले ही खान विभाग में आपत्ति दर्ज करा दी। बताया कि अगर गे्रनाइट का लगातार खनन हुआ, तो क्षेत्र के खेत बर्बाद हो जाएंगे और लोगों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसकी ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से लेकर कलक्टर तक को शिकायत कर दी है।
अधूरी जानकारी से गुमराह
खनन बंद है, कर रहे निगरानी
कुंदवा में फेल्पार की स्वीकृत खान से गे्रनाइट का खनन किया गया। मगर अभी तो बंद है। मैं दो दिन पहले ही निगरानी पर गया, तो बंद मिली। गे्रनाइट खनन की स्वीकृति का आवेदन जरूर दे रखा है, मगर स्वीकृति अभी नहीं मिली है। अगर अभी खनन किया जा रहा है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष, फोरमैन खान एवं भू विज्ञान विभाग आमेट
गे्रनाइट का खनन वैध
फेल्सपार के साथ ग्रेनाइट खनन की स्वीकृति खान विभाग से मिल गई है। कोई अवैध खनन नहीं है। दो दिन से गे्रनाइट खनन का कार्य शुरू कर दिया।
सुबोध देव, खान मालिक कावेरी माइंस
खान विभाग करें कार्रवाई
फेल्सपार की खान से गे्रनाइट के अवैध खनन के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। अगर अवैध खनन हो रहा है, तो रोकने का कार्य खान विभाग का है।
केआर चौहान, उपखंड अधिकारी देवगढ़
Published on:
12 Jun 2017 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
