
loud sound of blast heard in various villages of Rajsamand
राजसमंद। राजसमंद जिले के कुंवारिया तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को धमाके की आवाज के साथ तीन बार धरती धूजी। धमाकों की आवाज काफी दूर गांवों तक सुनाई दी। यकायक धरती हिलने से लोग सहम गए। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2:00 बजे तीन धमाकों की आवाज के साथ धरती कांपी। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें तीन धमाकों की आवाज कुछ सेकंडों तक गूंजती रही। धमाके की आवाज से घरों में खिड़कियों दरवाजों में कंपन हुआ। इससे लोग सहमे हुए हैं। लोगों में खौफ है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
READ MORE: किसान को रुलाकर, राहगीरों के निकाल रहा आंसू
Updated on:
22 Jan 2019 04:11 pm
Published on:
22 Jan 2019 04:11 pm
