मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी दिनेश कोठारी आदि ने भी संबोधित किया। समारोह के दौरान परिक्रमा में चित्र बनाने वाले कलाकारों का भी सम्मान किया गया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नृसिंह दास व्यास, देवकीनंदन गुर्जर, सुधाकर उपाध्याय, भाजपा अध्यक्ष प्रदीप काबरा मौजूद थे। वहीं, तिलकायत का वल्लभदर्शन गु्रप की ओर से 51 किलो से भी ज्यादा वजन की माला पहनाकर अजय गुर्जर, ऋषभ गुर्जर, रामचन्द्र द्वारा अभिनंदन किया गया।