गत 25 मार्च को राजसमंद सीट पर भीम के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत को कांग्रेस ने टिकट दिया था। 27 मार्च को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को पत्र लिखते हुए सुदर्शन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। अब टिकट बदलते हुए डॉ. दामोदर गुर्जर को कांग्रेस ने भीलवाड़ा से हटाकर राजसमंद सीट का प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व में वह टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, जिन्हें भीलवाड़ा से टिकट देकर कांग्रेस ने चौंका दिया था।