21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Rajsamand / मेवाड़ पूर्व राज परिवार की बहू के पास नहीं है कोई अचल सम्पत्ति

मेवाड़ पूर्व राज परिवार की बहू के पास नहीं है कोई अचल सम्पत्ति

दामोदर के पास 1 करोड़ 40 लाख की सम्पत्ति, महिमा कुमारी हैं 22 लाख की मालकिन, राजसमंद के कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी भी हैं 3 करोड़ 30 लाख की आसामी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Jitendra Paliwal

•

Updated: 5 Apr 2024, 8:20 PM IST

currency.jpg

They were betting on IPL while sitting in Mokshadham

लोकसभा चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र के साथ पेश शपथ-पत्र में अपनी सम्पत्तियों का भी ब्योरा पेश किया है। शपथ-पत्रों के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार दामोदर गुर्जर के पास कुल 1 करोड़ 40 लाख की सम्पत्ति है, वहीं मेवाड़ पूर्व राज परिवार की बहू महिमा कुमारी की सम्पत्ति कुल 22 लाख रुपए की है। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी 3 करोड़ 30 लाख की आसामी हैं, वहीं महिमा कुमारी के विधायक पति के पास कुल 87 लाख रुपए की मिल्कियत है।

महिमा कुमारी (भाजपा)
महिमा कुमारी के पास हाथ में एक लाख रुपए नकद हैं, वहीं नाथद्वारा व मुम्बई के तीन बैंक खातों में कुल 66 हजार रुपए जमा हैं। एक लाख 25 हजार रुपए के शेयर्स खरीद रखे हैं। उनके पास 21 लाख 90 हजार रुपए के जेवरात हैं। कुल सम्पत्ति 24 लाख 21 हजार रुपए हैं।
उनके विधायक पति विश्वराज सिंह मेवाड़ के पास कुल 87 लाख 19 हजार रुपए की चल-अचल सम्पत्ति है। उन्होंने इसी वर्ष 16 लाख रुपए कीमत की लग्जरी कार खरीदी है। उनकी आश्रित पुत्री जयती कुमारी के पास 96 हजार रुपए एवं पुत्र देवजादित्य सिंह के पास 80 हजार रुपए की सम्पत्ति है।

भाजपा महिमा कुमारी की सम्पत्ति नवम्बर, 2023 में 22.99 लाख रुपए थी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा सीट से डमी के तौर पर नामांकन-पत्र दाखिल किया था, जो रद्द हो गया था। शपथ-पत्र में उन्होंने अपनी चल-अचल सम्पत्ति कुल 22 लाख 99 हजार रुपए की बताई थी। ब्योरे में 1 लाख 21 हजार रुपए नकद, नाथद्वारा व मुम्बई के बैंक खातों में कुल 37 हजार रुपए जमा, 1 लाख 25 हजार रुपए के शेयर्स, 20 लाख 16 हजार रुपए कीमत के गहनों का जिक्र किया था। दोनों के पास कोई कृषि भूमि, विरासत में मिली सम्पत्ति नहीं है। खुद के नाम पर कोई मकान भी नहीं है।

दामोदर गुर्जर (कांग्रेस)
कांग्रेस के दामोदर गुर्जर के हाथ में पांच लाख रुपए नकद हैं। जयपुर के बैंक में 7 लाख 80 हजार रुपए जमा हैं। उनके पास 6 लाख 70 हजार रुपए कीमत के गहने हैं, वहीं उनकी पत्नी के पास 33 लाख 50 हजार रुपए कीमत के जेवर सहित कुल चल सम्पत्ति 39 लाख 50 हजार रुपए की है। सवाईमाधेपुर के गंगापुर सिटी में कांग्रेस प्रत्याशी की 1980 में 20 लाख रुपए में खरीदी साढ़े पांच बीघा जमीन है, वहीं पत्नी के नाम जयपुर में वर्ष 2011 में 2 करोड़ रुपए में खरीदी 40 बीघा जमीन है। दामोदर गुर्जर के पास जयपुर में 4500 वर्गफीट का अपार्टमेंट है। जयपुर के सांगानेर में 3600 वर्गफीट का मकान है। उनके पास कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपए कीमत की सम्पत्ति है, वहीं पत्नी के नाम 3 करोड़ 30 लाख रुपए की मिल्कियत है।

वर्ष 2013 में थी इतनी सम्पत्ति
दामोदर गुर्जर ने वर्ष 2013 में दौसा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, तब उनकी ओर से पेश शपथ-पत्र में अपनी चल सम्पत्ति 50 लाख 5 हजार और अचल सम्पत्ति 5 करोड़ 92 लाख रुपए कीमत की बताई थी। वह पुलिस अधिकारी पद से रिटायर्ड हुए थे। उस चुनाव में गुर्जर को 1447 वोट मिले थे।