थाना अधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तहत की जा रही निगरानी व अपराधियों की धरपकड़ की मुहिम के तहत पुलिस दल नियमित नाकाबंदी कर रहा था। एफएसटी प्रभारी डॉ. शंकर शर्मा, सहायक आचार्य, सेठ मथुरादास बिनानी कॉलेज के नेतृत्व में पुलिस दल ने रात 10:30 बजे एक वीडियो कोच वीडियोकोच स्लीपर बस रुकवाकर अन्दर बैठी सवारियों के सामान की जांच की, तो एक युवक के बैग से 71 लाख 80 हजार रुपए निकले। कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने इसे डिटेन कर लिया। नाथद्वारा वत्ताधिकारी दिनेश सुखवाल भी मौके पर पहुंचे। थाने पहुंचे आईटी अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।