पत्रिका ने उठाया मुद्दा
राजस्थान पत्रिका ने 17 नवम्बर को ‘क्षमता 1000, पॉजिटिव रेट 8 प्रतिशत, फिरभी सिर्फ 150 जांचे’, 21 नवम्बर को ‘बढ़ रहा कोरोना, घट रहा सैम्पलिंग का दायरा’, 29 नवम्बर को ‘दुश्मन हो रहा ताकतवर, मुकाबले की तैयारी कमजोर’ सहित अन्य खबरें प्रकाशित की। जिस पर विभाग सहित प्रशासन हरकत में आया और शिविर लगाकर जांच का दायरा बढ़ाना शुरू किया है। जिससे अब रोजाना 550 के औसत से जांचें शुरू हो गई हैं।