जलदाय विभाग के जानकारों के अनुसार कुंभलगढ़ ब्लॉक के अटडुम्बा, काररवा, चांबुआ और सरजेला गांव के 1209 घरों में अब जल्द पानी पहुंचेगा। इस पर 7.867 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उक्त योजना के तहत जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। उक्त योजना के तहत घरों तक कनेक्शन तक पानी पहुंचाने के साथ ही स्थानीय पानी स्त्रोत भी तैयार करवाए जाएंगे। इससे ग्रामीणों के निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति हो सकेगी।