रविवार शाम आई भाजपा की दूसरी सूची ने राजसमंद सीट पर तमाम कयासों और सस्पेंस को खत्म करते हुए महिमा कुमारी का चेहरा स्पष्ट कर दिया। राजसमंद सीट पर 2019 में भाजपा की दीया कुमारी ने कांग्रेस के देवकीनंदन गुर्जर को रिकॉर्ड 5,51,916 मतों से हराया था। इस संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा सीटों राजसमंद, कुम्भलगढ़, नाथद्वारा, भीम, ब्यावार, जैतारण, मेड़ता व डेगाणा पर वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं।