परीक्षा के केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता थी। उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले आभूषण उतारने के आदेश दिए गए, वहीं कई उम्मीदवारों को जूते उतारने के लिए कहा गया। इसके अलावा, कुछ केन्द्रों पर जो उम्मीदवार एक या दो मिनट भी देर से पहुंचे, उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया, भले ही उन्होंने प्रशासन से अपनी स्थिति को स्पष्ट करने की कोशिश की हो। इस बार पहली बार बायोमेट्रिक प्रणाली से उम्मीदवारों की एंट्री ली गई थी।