
केलवा. जेतपुरा के पास प्लास्टिक दाना प्लांट में मंगलवार को कार्य करते श्रमिक का हाथ मशीन में फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जेतपुरा में ग्रीसा एण्ड प्राइजेज पर सुबह नौ बजे चांदपुरा, कुचामन (नागौर) निवासी नेमाराम (35) पुत्र कानाराम जाट सुबह कार्य कर रहा था। तभी मशीन में फंसे मलबे को निकालने का प्रयास किया, जिससे उसका हाथ मशीन में फंस गया। हाथ मशीन में आने के बाद श्रमिक बुरी तरह से मशीन की चपेट में आकर कुचला गया। उल्लेखनीय है कि प्लास्टिक दाना प्लांट पर सुरक्षा के लिहाज से कोई प्रबंध नहीं थे, जिसकी वजह से श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई।
श्रमिक अधिकारों की जानकारी दी
राजसमन्द. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार मंगलवार को श्रम दिवस के उपलक्ष पर वैकल्पिक विवाद निस्तारण केन्द में प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्षगण भोमराज जीनगर, फतहलाल गुर्जर, बंकेश सनाढ्य एवं सदस्य सुनिता सिसोदिया, मांगीलाल, वर्षाबेन बृजवासी, किशनलाल पालीवाल, प्रेम कोठारी, गिरिराज गोस्वामी उपस्थित थे। बैठक में नरेन्द्र कुमार ने श्रमिकों से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान करते हुए भवन एवं अन्य निर्माण संबंधी कार्यों से जुड़े श्रमिकों को श्रमिक कल्याण मण्डल की योजनाओं की जानकारी दी।
कानूनी सेवा क्लिनीक की स्थापना
कुंभलगढ़. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार कुंभलगढ़ न्यायक्षेत्र के केलवाड़ा थाने पर मंगलवार को कानूनी सेवा क्लिनिक की स्थापना की गई। वहीं पैरालीगल वोलंटियर को अधिकृत किया गया। अध्यक्ष ताल्लुका प्रवीण चौहान की अध्यक्षता में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान एएसआई उदयङ्क्षसह, गोपाललाल शर्मा, मनीष पालीवाल, अनिल कुमार, कालूलाल आमेटा, मौसम कुमार मीणा मौजूद थे।
शैक्षणिक योग्यता में संशोधन की मांग
राजसमंद. पंचायती राज, नगरपालिका एवं कृषि उपज मण्डी में होने वाले चुनाव में अनुसूचित जाति, जनजाति की शैक्षणिक योग्यता में संशोधन की मांग उठी है। एडवोकेट जितेन्द्र कुमार खटीक ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पंचायती राजमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि इनजाति के दावेदारों की शैक्षणिक योग्यता में संशोधन कर आठवीं की जाए।
Published on:
02 May 2018 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
