
रोजी-रोटी कमाने सुरत गए युवक को हादसे से बना दिया अपाहिज
सेमा. क्षेत्र की बामणहेड़ा ग्राम पंचायत स्थित खुमानपुरा गांव का एक युवक काम के लिए करीब 13 दिन पूर्व ही गुजरात के सूरत गया था। उसे नौकरी भी मिल गई, ेलेकिन वह दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अब उसके गरीब परिवार के लिए उसका इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। गांव के बलवीरसिंह ने बताया कि खुमानपुरा निवासी भूपेन्द्रसिंह (20) पुत्र पर्वतसिंह चौहान रोजगार के लिए सूरत गया था। उसे वहां एक बर्तन की दुकान पर काम भी मिल गया। इसके तहत वह नौकरी के चौथे दिन दुकान से माल की डिलेवरी देने के लिए मोटरसाईकिल पर निकला था। इस दौरान एक कार ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर लोगों ने उसे सूरत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक का नौ दिन से इलाज चल रहा है, लेकिन उसे अब तक होश नहीं आया है। उसके परिवार की माली हालत अच्छी नहीं होने से इकलौते पुत्र का उपचार करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में गांव के जनप्रतिनिधियों व परिवार वालों ने युवक के इलाज के लिए जिला प्रशासन से मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलाने की मांग की है। साथ ही सामाजिक संगठनों व भामाशाहो से भी आर्थिक मदद की गुहार की है।
अन्दर घुस ट्रेक पार करने की कोशिश में ट्रेन से कटी
रेलमगरा. घरेलू राशन सामग्री खरीदी करने के लिए फतहनगर गई धनेरियागढ़ की एक विवाहिता की शनिवार दोपहर ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। धनेरिया निवासी पुष्पा (30) पत्नी किशनलाल रेगर शनिवार प्रात: राशन लेने फतहनगर गई थी। बाजार से लौटते हुए वह फतहनगर से सनवाड़ की ओर मार्ग पर पहुंची। इस दौरान मार्ग पर रेलवे की फाटक बंद होने से फाटक के किनारे से ट्रेक को पार करने के लिए पटरी पर पहुंच गई। चित्तौडग़ढ़ की ओर से तेज गति से होली-डे एक्सप्रेस पहुंच गई और पुष्पा को चपेट में ले लिया। हादसे में मृतका पुष्पा का शरीर दो भागों में कट गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर धनेरियागढ़ से सरपंच दिलीप मण्डोवरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फतहनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों के सुपुर्द किया।
Published on:
03 Jun 2018 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
