सांसद आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाण-पत्र वाले मुकद्दमे में इन दिनों सीतापुर की जिला जेल में बंद है । उनके खिलाफ इस मुकद्दमे के अलावा भी कई दर्जन मुकद्दमे दर्ज हैं। बुधवार को दो जन्म प्रमाण-पत्र और दो पेनकार्ड रखने वाले मुकद्दमे में आजम खान के वकील खलील उल्लाह खान ने कोर्ट के समक्ष अपनी दलीलें रखीं, पर अभियोजन पक्ष की तरफ से बहस करने आए सुप्रीम कोर्ट के वकील विनोद दिवाकर ने जो दलीलें कोर्ट के सामने रखीं। उसको लेकर कोर्ट ने आजम खां और उनकी पत्नि व बेटे की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जबकि एक मुकद्दमे में सांसद आजम खान की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया।