
हवन के लिए जा रही जयाप्रदा को बियाबान जंगल में ले गए भाजपाई, इसके बाद जो हुआ...वीडियो में देखें पूरा नजारा
रामपुर. भाजपा की प्रतियाशी ज्याप्रदा शनिवार को अपने संसदीय इलाके में भटक गई, उन्हें जाना था कहीं और लेकिन वह कहीं और पहुँच गई। जया ने जब वहां देखा कि उनके आसपास कोई नहीं है तो वह घबराकर गुस्से से लाल हो गई। उन्होंने अपने मीडिया प्रभारी समेत भजपाइयों को हड़का दिया। भाजपाइयों को हड़काने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब यारल हो रहा है।दरअसल, ज्याप्रदा को दुर्गा पूजन की रस्मी हवन में शामिल होना था। यह कार्येक्रम ज़िला भाजपा कार्यालय में हो रहा था। जहां तमाम भाजपाई लोग उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन भाजपा कार्येकारिणी के लोग और मीडिया प्रभारी विनय तिवारी उन्हें वहां ले गए, जहां उन्हें नहीं जाना था। बस इसी बात को लेकर ज्याप्रदा गुस्से से लाल हो गई और उन्होंने अपने लोगों को हड़काना शुरू कर दिया।
सिविल लाइन छेत्र में पुराना भाजपा कार्यालय है। जहां पर शनिवार को हवन का कार्येक्रम रखा गया था, लेकिन ज्याप्रदा नए पार्टी कार्यालय पहुंच गई। जहां कोई भी मौजूद नहीं था। इसी बात को लेकर जया भड़क गई और उन्होंने गुस्से में आकर अपने लोगों को हड़काते हुए वहां से जाने तक के लिए कह दिया। ज्याप्रदा ने भाजपाइयों को हड़काते हुए कहा, ऐसे-कैसे काम चेलेगा, जब आपको पता नही कहाँ जाना है, यहां नही आना था तो यहां किसके कहने से गाड़ियां इधर आई। इस सवाल का जबाब किसी के पास नही था। बहरेहाल उस दौरान कोई हिम्मत नही जुटा पाया । बाद में तकरीबन 30 मिंट बाद जया कुछ शांत हुई। तब कहीं ज्याप्रदा वहां से वापास होकर अपने पुराने कार्यालय पहुची, जहां पर हवन का कार्येक्रम रखा था।
जयाप्रदा को उनके मीडिया प्रभारी समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी के सदस्य उन्हें बियाबान जंगल में बन रहे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय ले गए। जहां पर दूर-दूर तक जंगल ही जंगल था। यहां अभी ठीक से लोग भी नहीं रहते थे । जया जैसे ही अपनी कार से उतरी वह डरने लगी। इधर-उधर देखा तो वहां कोई आवाजाही नहीं दिखी और न ही कार्यालय में कोई ज्यादा लोग मिले, जबकि जहां उन्हें जाना था, वहां पर हवन का कार्यक्रम रखा गया था। वहां, पहले से ही हजारों की तादात में लोग होने चाहिए थे, लेकिन जब वह वहां पहुंचीं तो वह परेशान हो गई।
Updated on:
06 Apr 2019 07:49 pm
Published on:
06 Apr 2019 07:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
