
rampur
रामपुर ( rampur) बेटी के प्रेम विवाह से नराज पिता ने आशीवार्द लेने आई अपनी बेटी और सिपाही ( constable ) दामाद (Son in law ) काे गोली मार दी। आनन-फानन में दोनों काे पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां दाेनाें की हालत गंभीर बनी हुई है। दाेनाें काे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद से लड़की का पिता फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
घटना थाना टाण्डा के कस्बा सैदनगर की है। यहां सात महीने पहले एक पुलिस कांस्टेबल प्रशांत ने कस्बा सैदनगर की रहने वाली लड़की से परिजनाें की मर्जी के खिलाफ कोर्ट में शादी (love marriage ) कर ली थी। लड़की के परिजन इस शादी से नाराज थे। शादी के बाद दाेनाें अलग रह रहे थे। अब काफी दिन बीत जाने के बाद लड़की के कहने पर दंपति लड़की के पिता से आशीर्वाद लेने पहुंचे था। लड़की जब अपने घर पहुंची ताे पिता ने दाेनाें काे (Gun shot ) गोली मार दी। सिपाही और उसकी पत्नी काे गाेली मार दिए जाने की खबर फैली ताे तुरंत पुलिस माैके पर पहुंची। वारदात काे अंजाम देने के बाद लड़की का पिता परिवार समेत फरार हो गया। पुलिस ने दाेनाें घायलों काे अस्पताल भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि परिवार वालों की बिना मर्जी के लड़का लड़की ने शादी की थी। लड़का पुलिस में कांस्टेबल है जिसका नाम प्रशांत है। लड़की वालों ने उन पर फायर कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। पुलिस की टीम ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा लेकिन दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया है जहां दाेनाें की हालत नाजुक बनी हुई है।
तो झूठी शान की खातिर मार दी गाेली
लड़की के पिता ने झूठी शान के लिए अपनी बेटी और दामाद काे गाेली मार दी ? अब यही चर्चा क्षेत्र में है। लड़की इस उम्मीद के साथ सात माह बाद अपने पिता के घर पहुंची थी कि पिता उसे स्वीकार कर लेंगे। दाेनाें काे नहीं पता था कि उन्हे आशीर्वाद के बदले गाेली मिलेगी। लड़की अपने पति के साथ पिता के घर पहुंची ताे पिता की आंखों में खून उतर आया। घर में रखे हथियार से पिता ने अपनी बेटी और दामाद दाेनाें काे ही गाेली मार दी। घटना के बाद से हमलावर पिता और घर से फरार परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। उधर अस्पताल में दाेनाें की हालत गंभीर बनी हुई है।
Updated on:
12 Sept 2020 06:24 pm
Published on:
12 Sept 2020 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
