रामपुर. जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर जिले की तहसील शाहाबाद में एक लाख आम के पेड़ों वाले बाग में रविवार को अचानक आग लग गई। आग लग जाने से आम की फसल पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इस अग्निकांड से एक तरफ जहां आम के पेड़ की जमीन जलने की आशंका है। वहीं, जमीन पर पड़े पत्तों में आग की लपटों से आम के फल पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। वहीं, फल जलने की भी आशंका जताई जा रही है। आग की वजह से फल टूटकर नीचे गिर जाएगा, क्योंकि आग की लपट से आम की फसल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।