रामपुर। रामपुर की रेडिको खेतान की इकाई रामपुर डिस्टलरी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से कई लोग बुरी तरह झुलस गए और कई चोटिल हो गए। रेडिको खेतान प्रबंधन ने तत्काल अपनी प्राइवेट एंबुलेंस से उनको बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भिजवाया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी लोगों को हायर ट्रीटमेंट के लिए मुरादाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा है। उधर, सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही एडीएम, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सीएफओ, संबंधित थाने की पुलिस फोर्स के एसएचओ, एडिशनल एसपी आदि भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।