रामपुर, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के अलावा ईवीएम को लेकर गठबंधन समर्थक पहरा दे रहे है। यहां के मेरठ-हापुड़, मुरादाबाद, नगीना, कैराना, संभल, अमरोहा लोकसभा सीट पर भी गठबंधन समर्थक डेरा डाले हुए है। मुजफ्फरनगर आरएलडी (राष्ट्रीय लोक दल) के जिला अध्यक्ष अजीत राठी का कहना है कि उन्हें प्रशासन पर विश्वास नहीं है। जिसकी वजह से कार्यकर्ता खुद दिन-रात निगरानी में जुटे है। उन्होंने सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सत्ताधारी पार्टी के दबाव में काम कर रहा है। ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है।