5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नूर महल में होली का जश्न, पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने जमकर खेली होली

रामपुर के अंतिम शासक रहे नवाब रजा अली खां ने लिखे होली के गीत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Mar 2020, 12:59 PM IST

img-20200311-wa0035.jpg

,,

रामपुर. नवाब परिवार में चली आ रही परंपरा इस बार भी नजर आई। नूर महल में मंगलवार को होली का जमकर जश्न मनाया गया। रामपुर के अंतिम शासक रहे नवाब रजा अली खां ने होली के गीत लिखे थे और उनकी धुनें बनाई थीं। उनके बेटे नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां ने भी होली के कार्यकर्मों में हिस्सा लिया। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो भी हर साल होली मनाती हैं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां तो होली खेलते भी हैं। इस बार भी नवेद मियां ने होली खेली। नूर महल आने वालों को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। यह सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा।

कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के नूर महल में सुबह से ही लोगों का आना जाना लगा रहा। बेगम नूर बानो और उनके बेटे पूर्व विधायक काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां भी अपनी मां बेगम नूरबानो के साथ नूर महल में सुबह से लेकर शाम तक बैठे रहे। इस दौरान जिले भर के लोग उनके घर पर आते रहें। बेगम नूर बानो ने उन्हें मेवा मिष्ठान खिलाया। साथ ही गुलाल लगाकर होली का संदेश दिया। इस मौके पर समीपवर्ती जिले के लोग भी नूर महल आये, जो लोग अक्सर नूर महल में आया करते थे। वह होली के मौके पर आए और नूर महल में रहकर होली की खुशियों का हिस्सा बने। इस मौके पर बेगम नूर बानो बहुत खुश दिखाई दी। साथ ही उनके बेटे काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां भी एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए नजर आए ।

बेगम नूर बानो ने कहा कि परंपरागत तरीके से इस खानदान की शान और शौकत में होली का पर्व रहा है। हर पर्व पर मैं यहां पर होती हूं। मेरे बेटे काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां भी होली के मौके पर यही रहते हैं, जब विक्की मियां साहब थे, तब भी लोग बहुत तादात में यहां आया करते थे। आज वह नहीं हैं, तब भी लोग आते हैं। लोगों का रिश्ता नूर महल से जुड़ा हुआ है और इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए मैं और मेरी अब तक की मेहनत है। लोगों का प्यार है। मुझे जब जब भी मौका मिलता है मैं लोगों के बीच पहुंचती हूं और लोग भी मेरे पास यहां आते हैं। आज भी बहुत सारे लोग यहां आए और होली की खुशियां भी मेरे साथ शेयर की। होली का पर्व बहुत अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें: शराब पीने को लेकर खेली गई खून की होली, एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए लहूलुहान


काजिम अली खान बोले अब्बा की सामान्य से लोग यहां पर आते हैं और होली की खुशियां हमारे साथ मनाते हैं, जब मैं काफी छोटा सा था तब भी इस महल में इलाके के लोगों के अलावा दूर-दूर से लोग यहां पर आते थे और होली खेला करते थे। हालांकि, होली खेलने में लोगों में कुछ कमी आई है लेकिन हमारे नूर महल के अंदर जो लोग पहले से आते थे वह अभी भी आते हैं और हमारे साथ होली का मजा लेते हैं होली के मौके पर हम लोग भी अपने सारे कामकाज छोड़कर उनके इंतजार में रहते हैं और जैसे ही वह आते हैं उनके साथ होली का इंजॉय करते हैं।