25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Top 10 बदमाश चला रहा था अवैध हथियार फैक्ट्री, पहुंची पुलिस तो भारी मात्रा में मिला असलहा

Highlights -अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद-पंचायती चुनाव में बढ़ जाती है अवैध हथियारों की मांग-पुलिस ने चलाया हुआ है अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Aug 2020, 3:14 PM IST

photo6201981351960357506.jpg

रामपुर। पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री पर छापेमारी करके 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान उनके पास से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे बरामद किये हैं। इसके अलावा अवैध तमंचा बनाने के उपकरण समेत एक देसी रायफल और बंदूक भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक़ पकड़े गए सभी लोग थाना गंज इलाके के जंगल में बन्द पड़े एक खंडहर में अवैध हथियार बनाते थे। जिसे वह चोरी छिपे मार्केट में एक हथियार को 3 हजार से लेकर साढ़े तीन हजार रुपये में बेचा करते थे।

एडिशनल एसपी अरुण कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक मुरादबाद जिले का टॉप 10 अपराधी नन्हें है, जबकि प्रेमसिंह, आसिफ,फरीद रामपुर जनपद के अलग अलग थाना छेत्र निवासी है। जोकि इन रामपुर में अपने तीन साथियों के साथ अवैध हथियार बनाने का काम करता था। ये सभी लोग थाना गंज इलाके के जंगल में बंद पड़े एक खंडहर के भीतर अवैध हथियार बनाने का काम करते थे, थाना गंज पुलिस समेत कई टीमों की मदद से आज ये अवैध हथियार बनाने की फेक्ट्री का खुलाशा हुआ है सभी लोगों को के खिलाफ सम्बंधित धराओं में मुकद्दमा पंजीकृत करके कोर्ट में पेश किया गया जहां आज सभी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ग़ौरतलब है कि ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान अवैध तमंचों की काफी डिमांड होती है। अक्सर ग्राम पंचायत चुनावों में अवैध असलाहों का यूज होता है। उसी को ध्यान में रखकर पुलिस अपने अपने इलाक़ों में पैनी नजर बनाए हुए है। पहले भी कई अवैध तमंचा फेक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी करके तमंचा बनाने वाले लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बावजूद इसके अवैध हथियार बनाने वाले अवैध हथियार बनाना बंद नहीं कर रहें हैं। थाना गंज छेत्र की बात करें तो जनपद के इस अकेले थाना गंज छेत्र में कई अवैध तमंचा फेक्ट्री पकड़ी जा चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग