रामपुर ( rampur ) शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांव किशनपुरा में डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम (police team ) पर ग्रामीणाें ने हमला ( attack )
बाेल दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि चौकी इंचार्ज को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। हमले में घायल एक सिपाही काे गंभीर चाेटे आई हैं जिसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया है. पुलिस पर हमले की सूचना के बाद कई थानों की फोर्स ने गांव में दबिश दी और हमले के आरोपी 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटना क्रम में पुलिस ने 40 लोगों को नामजद करते हुए 200 से अधिक के खिलाफ FIR दर्ज की है।