27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Rampur / रामपुर उपचुनाव: भाजपा ने बनाया इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल, खुद सीएम योगी आ रहे प्रचार में

रामपुर उपचुनाव: भाजपा ने बनाया इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल, खुद सीएम योगी आ रहे प्रचार में

Highlights -रामपुर सीट के लिए जोर आजमाइश तेज -खुद सीएम योगी आ रहे प्रचार करने -लगातार नौ बार विधायक रहे हैं आजम खान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 15 Oct 2019, 4:48 PM IST

upchunav.jpg

रामपुर: सूबे में उपचुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खासकर रामपुर सीट के लिए भाजपा ने इसे नाक की लड़ाई बना लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब 18 अक्टूबर को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में रैली करने आ रहे हैं। वहीँ नगर विकास राज्य मंत्री डेरा डाले हुए हैं।

VIDEO: पीएम मोदी की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के कार्ड कूड़े में फेंके मिले

21 को मतदान

यहां बता दें कि रामपुर शहर से आजम खान लगातार नौ बार विधायक रह चुके हैं। इस बार वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीत गए। सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब यहां उपचुनाव हो रहा है। मदतान 21 अक्टूबर को होगा और नतीजे 24 को सामने आएंगे। सपा से आजम की पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा चुनाव लड़ रही हैं। उनकी जीत के लिए आजम खुद जगह-जगह जलसे कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी और पूर्व मंत्री बलराम यादव भी कई दिन रामपुर में प्रचार कर चुके हैं। बिलारी के विधायक फहीम अहमद समेत आसपास के जिलों के सपा नेता भी यहां प्रचार कर रहे हैं। खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव के भी रामपुर पहुंचने की एक दो दिनों में उम्मीद है।

Video: BJP MLA ने लोगों से की यह अपील

योगी करेंगे सभा

वहीँ दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत कई नेता रामपुर आ चुके हैं। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह और प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन तो रामपुर में डेरा डाले हैं। अब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामपुर आ रहे हैं। वे रजा टैक्सटाइल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए पार्टी नेताओं ने प्रचार तेज कर दिया है।