10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rampur Nikay Chunav Result: 50 से सियासत कर रहे आजम खान पर भारी पड़ गईं 24 घंटे की दुल्हन, BJP को भी किया चित

Rampur Nikay Chunav Result: आजम खान के पास से अपनी और बेटे की विधानसभा सीट जाने के बाद रामपुर नगर पालिका ही थी, जहां उनकी करीबी चेयपर्सन थीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 13 May 2023, 3:49 PM IST

sana khanam  rampur

आप कैंडिडेट सना खानम अपने पति के साथ।

Rampur Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव में सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट रामपुर नगर पालिका से आया है। रामपुर में आम आदमी पार्टी की सना खानम ने करीब 11 हजार वोटों से चुनाव जीत लिया है। चुनाव में नई दुल्हन के नाम से मशहूर हुईं सना ने आजम खान की करीबीं सपा प्रत्याशी फातिमा और भाजपा की मुसर्रत मुजीब दोनों को मात दे दी।


क्यों कहा जा रहा नई दुल्हन और 24 घंटे की दुल्हन
रामपुर में पुराने कांग्रेसी और कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मामून शाह खान इस दफा कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। साथ ही सीट भी महिला के लिए आरक्षित हो गई। ऐसे में 45 साल के मामून शाह ने सना खानम से शादी की। ये शादी पर्चा भरने की आखिरी तारीख से ठीक पहले हुई। शादी करते ही आम आदमी पार्टी ने सना को कैंडिडेट बनाया। शादी के अगले दिन ही सना ने पर्चा भरा और चुनाव मैदान में आ गईं।

सना खानम चुनाव में उतरीं तो वोटर्स के बीच नई दुल्हन के नाम से मशहूर हुईं। चुनाव के नतीजे आए तो उन्होंने ना सिर्फ सपा बल्कि भाजपा को भी हरा दिया है।


यह भी पढ़ें: शफीक अंसारी को भांपने में गलती में कर गए आजम खान! खास समझकर दिए काम ही पड़े भारी