Suar By Election Result: अपना दल के शफीक अंसारी ने स्वार सीट करीब 9 हजार वोटों से जीत ली है। सपा की कैंडिडेट अनुराधा चौहान के लिए आजम खान ने काफी प्रचार किया लेकिन वो काम नहीं आ सका। आजम खान के लिए ये हार दोहरा दर्द दे गई है। एक तो अपने बेटे की सीट को वो बचा नहीं सके। दूसरे उनको हार भी ऐसे शख्स से मिली है, जो उनका ही बेहद खास रहा।