
VIDEO: जया प्रदा का नाम सुनते ही देखें आजम खान ने क्या कह दिया
रामपुर। अभिनेत्री जया प्रदा के एक बीजेपी में शामिल होने के बाद से रामपुर में चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में गाठबंधन के प्रत्याशी आजम खान ने एक बार फिर बीजेपी के साथ ही जया प्रदा पर हमला बोला है। वहीं जया प्रदा के रामपुर से उम्मीदवारी को लेकर आजम खान ने कहा कि बीजेपी एक राजनीतिक पार्टी है और किसी न किसी को रामपुर से उतारेगी है। हालाकि इस दौरान उन्होंने एक बार फिर जया प्रदा पर बिना नाम लिए हमला करते हुए कहा कि बीजेपी में कई लोग नाचने गाने वाले हैं। जो लोगों का मनोरंजन करते हैं।
आजम खान ने कहा कि रामपुर से बीजेपी किसी को भी उतार ले उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। सपा गठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश में कम से कम 70 सीटें जीतेगी। रामपुर से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर कहा कि जो भी रामपुर से चुनाव लड़े बहुत बुरी तरह हारेगै। समाजवादी के मुकाबले में विरोधी प्रत्याशी बुरी तरह हारेंगे। वहीं सपना चौधरी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रही सियासत और बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बयान पर भी आजम खान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वो एक डांसर हैं। यह बुरा पेशा नहीं है, यह भी एक काम है, लोगों का मनोरंजन करने का। उनका दिन कितना भी दुख हो वो दूसरे को हंसाते हैं। लेकिन बीजेपी विधायक ने जो कहा वह उनके संस्कार का सबूत है। बीजेपी में दोहरी जुबान चरित्र के लोग रहते हैं। लेकिन देश बार-बार धोखा नहीं खाएगा।
आपको बता दें कि सपा नेता औऱ सासंद रह चुकी जया प्रदा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है और रामपुर से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में आजम और जया की तकरार जग जाहिर है। जिसके बाद मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। गौरतलब हो कि आजम खान ही जया प्रदा को रामपुर लेकर आए थे। उन्होंने 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ाया और जया को जिताकर सीधे पार्लियामेंट भेजा। लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में जयाप्रदा ओर आज़म खान के बीच ऐसी तकरार हुई कि जो अब तक जारी है। दरअसल तब आजम खान नहीं चाहते थे कि जयप्रदा रामपुर से चुनाव लड़ें। लेकिन मुलायम सिंह ने उनको टिकट रामपुर से दे दिया। तभी से आजम खान उनसे नाराज हो गए। जया प्रदा आज़म खान के विरोध के बावजूद यहां से जीती और एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने रामपुर आ रही हैं।
Updated on:
27 Mar 2019, 10:09 AM IST
Published on:
27 Mar 2019, 10:05 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.