
इस मांग को लेकर योगी सरकार के खिलाफ सपा नेता आजम खान ने शुरू किया अनोखा प्रदर्शन
रामपुर। सपा नेता व प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खान ने गुरुवार को योगी सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन शुरु किया। इस दौरान वे चमरौआ व स्वार टांडा शहरों को जोड़ने वाले कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर सीढ़ी लगाकर खड़े हुए हैं। साथ ही उनके बेटे व स्वार टांडा से विधायक अब्दुल्ला आजम पिलर के ऊपर खड़े हुए हैं। इसके अलावा उनके समर्थक जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दे कि सपा सरकार में आजम खान ने इस पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया था। लेकिन पिछले साल प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद इस पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है।
सरकार गठन के डेढ़ वर्ष बाद भी अभी पुल का निर्माण कार्य योगी सरकार द्वारा शुरू नहीं कराया गया है। जिसके विरोध में आजम खान अपने बेटे व समर्थकों के साथ यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल यह पुलस आजम खान के करीबी व चमरौया विधायक नसीर खान के विधानसभा क्षेत्र व उनके बेटे के विधानसभा क्षेत्र स्वार टांडा को जोड़ता है। इसलिए आजम खान कई बार इस पुल के निर्माण कार्य को शुरू कराने का मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन सरकार द्वारा सुरवाई न होने के बाद अब उन्होंने यह प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
Updated on:
1 Nov 2018, 4:24 PM IST
Published on:
1 Nov 2018, 4:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.