पूरे 101 करोड़ रुपये की लागत से पातेलेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मंदिर को भव्य बनाए जाने के लिए सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ और श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट की ओर से आधारशिला पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्येक्रम में मुख्य अतिथि राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महंत डॉ.राम विलास वेदांती मुख्य अतिथि रहे। उन्हीं के हाथों से मंदिर के गर्भगृह के जीर्णोद्धार के लिए आधार शिला पूजन किया गया। इस दौरान उनके साथ महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव, योगी सुशील कुमार गिरी, दयानंदपुरी, निशा चौहान, मुरादाबाद मंडल प्रभारी संजय गुप्ता, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष ढल, पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट के मुख्य सेवादार संदीप अग्रवाल ने भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान सभी ने भोले नाथ के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।