तंजीम फातिमा ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान का खतरा बना हुआ है, जिस परिवार को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, उसे छीन लिया गया । उनके घर के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। अभी तक हमारे घर के हथियारों के लाइसेंस बहाल नहीं किये हैं। उन्होंने कहा कि जो मुकद्दमे आजम खान साहब और उनके करीबी रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर आले हसन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यह सब फर्जी हैं और इन सबके लिए हम कोर्ट में जाएंगे और राज्यसभा में भी इसकी आवाज में उठाऊंगी।