(पत्रिका ब्यूरो,रांची): दिल्ली से मानव तस्करों के चंगुल से 25 सितंबर को छुड़ाकर वापस लायी गयी 15वर्षीय बच्ची ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गोड्डा जिले में पहाड़िया आदिम जनजाति समुदाय की आ बच्ची को मानव तस्करों द्वारा लोभ-लालच देकर दिल्ली ले जाया गया था, जहां से 25 सितंबर को रेस्क्यू कर वापस रांची लायी गयी थी। इसके बाद उसे उसके घर गोड्डा भेज दिया गया। वहां बच्ची की स्थिति बिगड़ने पर पुनःरांची लाया गया और 3 अक्टूबर को रिम्स में भर्त्ती कराया, यहां उसे वेंटिलेटर पर गया था और बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। इस संबंध में मंगलवार को उसके स्वास्थ्य को लेकर गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक भी हुई थी।