28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रांची:​​​​​धर्मगुरु से मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार

पुलिस ने बिना देरी किए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...

2 min read
Google source verification
acuused arrested

acuused arrested

(रांची): शहर की शांति और सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों की किसी भी करतूत को सहन नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ ज्लद से ज्ल्द कार्रवाई की जाएगी इस बात को सच कर दिखाया रांची पुलिस ने। जिन्होंने एक धर्मगुरु के साथ मारपीट कर सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने के मामले में बिना देरी किए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

पुलिस की ओर से धर्मगुरु से मारपीट के मामले में पांच युवकों को सोमावार को गिरफ्तार किया गया। हिरासत में लिए गए युवकों में बजरा निवासी संतीश कुमार सिंह (28 वर्ष), गुटुवा निवासी बबलू तिर्की (24 वर्ष), करमटोली निवासी बबलू कुजूर, कमलेश महली और दिलीप महली शामिल है।


हिरासत में लिए गए युवकों पर लगे है यह आरोप

इन सभी पर आरोप है कि रविवार रात को घर लौटते समय धर्मगुरु को इन सभी ने रातू थाना क्षेत्र के दलादली चौक के निकट निशाना बनाया था और मारपीट की थी। मारपीट की घटना में घायल एक धर्मगुरु को इलाज के लिए पहले रिंची में भर्त्ती कराया गया, बाद में बेहतर उपचार के लिए मेंदाता में भर्त्ती कराया गया है। वहीं इस हमले में धर्मगुरु का भाई किसी तरह से भागने में सफल रहा था।

इस वजह से शहर में था तनावपूर्ण माहौल


गौरतलब है कि रविवार को राजधानी रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली निकाली गई रैली के दौरान डेली मार्केट के निकट दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान दुकान का सामान समेट रहे दुकानदार की सामान समेटते समय दिल का दोरा पडने से मौत हो गई थी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर के संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों व प्रमुख चौक चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात किया गया।