28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती बस में अचानक लगी आग, एक की मौत, छह घायल

आग लगते ही चारो ओर भगदड मच गई...

2 min read
Google source verification
fire in bus

fire in bus

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): झारखंड के पाकुड़ जिले में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को अचानक एक चलती बस में अचानक आग लग गयी,इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य घायल हो गये। यह हादसा हाईटेंशन तार की चपेट में आने के कारण हुआ।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ से देवघर जा रही पगला बाबा नामक निजी यात्री बस में अमड़ापाड़ा में अचानक आग लग गयी। बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। कुछ यात्री जान बचाने के लिए बस से कूद गये। इस घटना में एक यात्री की मौत और छह घायल हुए है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आधे घंटे के अंदर ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गयी।


यूं लगी बस में आग

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पगलाबाबा नामक यात्री बस संख्या जेएच04ए-7905 पाकुड़ से देवघर की ओर जा रही थी और जैसे ही बस अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय पहुंची, बस के छह पर रखा साईकिल बिजली की तार में सट गया और बस में आग लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ और थानेदार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। इस अफरा-तफरी में कुछ यात्री घायल भी हुए है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बस के कंडक्टर के रुप में की गयी है।


कंडक्टर को रौंदते हुए भागने लगे लोग

बताया गया है कि बस कंडक्टर भगदड़ के दौरान नीचे गिर गया और उसे लोग रौंदते हुए भागने लगे, इस घटना में कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गयी। यात्री बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, वहीं अमड़ापाड़ा में स्थानीय हाट बाजार होने के कारण बस पर छोटे व्यापारियों ने लोहे का सामान व साईकिल बस की छत पर लोड कर दिया था, इसी कारण छत पर लोड साईकिल 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली की तार से टच गयी और पूरे बस में करंट दौड़ गया। करंट दौड़ते ही बस में भगदड़ मच गयी। मृतक कंडक्टर निमाय दे दुमका के जरमुंडी के रहने वाले थे। एक वर्ष पूर्व ही उनके पुत्र की मौत बस दुर्घटना में हो गई थी। वहीं, राजापाड़ा निवासी निलुस मरांडी, गायबथान के लीलमुनी मरांडी समेत चार अन्य व्यक्ति करंट लगने से घायल हो गए, जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमड़ापाड़ा में इलाज किया गया।