10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​​​​​रथ मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,सीएम ने शिरकत कर दी बधाई

नौ दिन बाद घुरती मेला आयोजित होगा और भगवान जगन्नाथ अपने भाई- बहन के साथ वापस जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 14 Jul 2018, 7:42 PM IST

jagarnath tample ranchi

jagarnath tample ranchi

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): रांची में जगन्नाथपुर के ऐतिहासिक रथ मेला में गुुुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी जगन्नाथपुर मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन समेत अन्य राजनेता समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में रांची समेत दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।


धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ मौसीबाडी के लिए प्रस्थान किए। रथयात्रा में शामिल हजारों तीर्थयात्री और भक्त रथ को खींचकर मौसीबाड़ी तक ले गए। नौ दिन बाद घुरती मेला आयोजित होगा और भगवान जगन्नाथ अपने भाई- बहन के साथ वापस जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे। जगन्नाथपुर रथ मेले की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

इससे पहले आज सुबह रांची स्थित जगन्नाथपुर मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी। दोपहर बाद लगभग तीन बजे तीनों विग्रहों की रथ यात्रा निकाली गयी। इस बीच, मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भारी संख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों ओर मजिस्ट्रेट को तैनात किया जायेगा।

सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखण्ड सहित सम्पूर्ण देशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ से यही प्रार्थना है कि सम्पूर्ण देश में सुख-समृद्धि और सद्भावना का विस्तार हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की अलौकिक कृपा से हम सब अपने साझे प्रतिबद्ध प्रयास से झारखण्ड से गरीबी का नामोनिशान मिटा सकें।