10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज रांची आएंगे अमित शाह,नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को मिशन 2019 के लिए देंगे गुरुमंत्र

मिशन 2019 पर झारखंड आ रहे अमित शाह अगले वर्ष लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 11 Jul 2018, 7:00 AM IST

amit shah

amit shah

(रांची): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार 11 जुलाई को रांची आएंगे। मिशन 2019 पर झारखंड आ रहे अमित शाह अगले वर्ष लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। पिछले वर्ष सितंबर महीने के बाद रांची आ रहे अमित शाह पार्टी नेताओं को दिये गये टास्क की भी समीक्षा करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से उनके कार्यक्रम को लेकर सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।


यह रहेगी कार्यक्रम की व्यूह रचना

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर संगठन महामंत्री सौदान सिंह दो दिन पहले ही रांची पहुंच गये है। सौदान सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। अमित शाह बुधवार को सुबह दस बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।


एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे लोकसभा प्रभारियों और चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वे विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में कोर कमेटी के सदस्य और प्रदेश महामंत्र मौजूद रहेंगे। अमित शाह प्रदेश कार्यालय में ही दोपहर का भोजन करने के बाद डिबडीह स्थित एक सभागार में आदिवासी बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे। बाद में वे कांके रोड स्थित मयूरी प्रेक्षागृहजाएंगे, जहां आईटी सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अमित शाह रात्रि विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस में करेंगे। गेस्ट हाउस में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न समाचार पत्रों के संपादकों व वरिष्ठ पत्रकारों से भी अमित शाह मुलाकात कर सकते है। दूसरे दिन 12 जुलाई को अमित शाह रांची से पटना के लिए रवाना होंगे।

तैयारियों में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

इधर, अमित शाह के स्वागत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से व्यापक तैयारियां की गयी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता करीब 2000 मोटरसाईकिल जुलूस के साथ एयरपोर्ट से अमित शाह की अगुवाई कर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। बताया गया है कि अमित शाह के काफिले के आगे 50 बुलेट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता कुर्ता-पाजामा एवं पगड़ी पहन कर चलेंगे। वहीं एयरपोर्ट से जुलूस में ताशा पार्टी, नगाड़ा, छऊ नृत्य, सुनामी ताशा के बीच अमित शाह के भव्य स्वागत की तैयारी की गयी है। एयरपोर्ट में अमित शाह के स्वागत में उपस्थित रहने वाले नेताओं की सूची को भी देर शाम या कल सुबह तक अंतिम रुप दे दिये जाने की संभावना है।