एसडीजेएम शशिभूषण प्रसाद की अदालत ने ढुल्लू महतो पर 200 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जेएसडीजेएम की अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद बचाव पक्ष के वकील की ओर से दायर जमानत याचिका मंजूर कर उन्हें बेल भी दे दी। विधायक को धारा 353 में 1 वर्ष की सजा व 200 रुपए जुर्माना, धारा 341 में 1 माह तथा 141 में छह माह की सजा सुनाई गई है। अदालत ने विधायक ढुल्लू महतो के अलावा इस मामले में संतोष महतो, मानिक महतो, रावण महतो, धीरेन महतो, मनोज महतो, सीताराम महतो व विनोद महतो को भी एक-एक वर्ष साधारण कारावास व 200-200 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।