अमित शाह से मुलाकात के बाद बाहर निकलने के बाद सुदेश महतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने उन तमाम मुद्दों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा, जो पार्टी की ओर से विभिन्न सार्वजनिक मंचों से रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अमित शाह की ओर से यह भरोसा दिलाया गया है कि जनहित के जो मुद्दे रखे गये है, उस संबंध में वे संगठन को दिशा-निर्देश देने का कामम करेंगे। सुदेश महतो ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान ताजा राजनीतिक हालात, सरकार के कामकाज समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई और आने वाले समय में बातचीत के माध्यम से सभी विषयों पर निर्णय लिये जाएंगे।